भाजपा में कलह: जिला कार्यकारिणी पर सवाल, उपाध्यक्ष राजेश तिवारी का इस्तीफा

सिंगरौली। भाजपा की नवगठित जिला कार्यकारिणी की घोषणा के 24 घंटे के भीतर ही संगठन में असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। वरिष्ठ ब्राह्मण नेता राजेश तिवारी ‘रज्जू’ ने जिला उपाध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर पार्टी को बड़ा झटका दिया है। सूत्रों का कहना है कि एक महिला जिला मंत्री भी जल्द इस्तीफा दे सकती हैं।

नई कार्यकारिणी सूची में देवसर विधानसभा से किसी भी ब्राह्मण, साहू और दलित समाज के कार्यकर्ताओं को स्थान नहीं मिला, जबकि इन वर्गों का क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रभाव है। यही नहीं, चितरंगी विधानसभा से भी किसी आदिवासी पुरुष को जगह न मिलने से सूची पर सवाल उठ रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जातीय समीकरण साधने में संगठन पिछड़ गया है और कुछ वर्गों को जानबूझकर हाशिए पर किया गया है।

राजेश तिवारी ने अपने पत्र में निजी कारणों और समयाभाव का हवाला दिया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे ब्राह्मण नेताओं की उपेक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है। तिवारी पहले भी जिला महामंत्री रह चुके हैं और तीन बार उपाध्यक्ष पद संभाल चुके हैं। वे जिलाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जाते थे। अब सवाल उठ रहा है कि भाजपा संगठन में जातीय असंतुलन और भीतरखाने की नाराज़गी आगे किस रूप में सामने आएगी।

Next Post

दलौदा पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा, 5 किलो डोडाचूरा बरामद

Sat Sep 20 , 2025
मंदसौर। थाना दलौदा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से 1 किलो अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम (कीमत लगभग 2 लाख रुपये) एवं 5 किलो डोडाचूरा (कीमत लगभग 20 हजार रुपये) जब्त किया। तस्करी में प्रयुक्त एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी बरामद […]

You May Like