भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वह पश्चिमी चंपारण और सहरसा जिलों में कई चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
इस बीच सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के स्थापना दिवस पर जवानों और उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह बल साहस, शौर्य और पराक्रम की मिसाल है, जिसके जवानों ने देश की सुरक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिए हैं।
सीएम ने विश्व पोलियो दिवस पर भी संदेश जारी करते हुए कहा कि जिस एकजुटता से देश ने पोलियो मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल किया, वह प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी से बच्चों को पोलियो रोधी खुराक दिलाने का संकल्प लेने की अपील की।
