दलौदा पुलिस ने दो तस्करों को पकड़ा, 5 किलो डोडाचूरा बरामद

मंदसौर। थाना दलौदा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से 1 किलो अवैध मादक पदार्थ अल्प्राजोलम (कीमत लगभग 2 लाख रुपये) एवं 5 किलो डोडाचूरा (कीमत लगभग 20 हजार रुपये) जब्त किया। तस्करी में प्रयुक्त एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में मोहम्मद इकबाल (55) निवासी भैसोदामंडी, भानपुरा तथा रामेश्वर गुर्जर (41) निवासी झालावाड़, राजस्थान शामिल हैं। पुलिस ने उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि मनोज गर्ग एवं टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

स्वास्थ्य जाँच शिविर में 175 रोगियों का किया गया उपचार

Sat Sep 20 , 2025
रीवा। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का भी आयोजन किया जा रहा है. अभियान के तहत ग्राम भिटवा में विशाल स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 175 रोगियों रोगियों का चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया. शिविर में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, वृद्धजन एवं […]

You May Like