श्यामपुर। विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदेश राय ने सोमवार को क्षेत्र का दौरा कर निर्माण कार्यों और शासकीय व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया. विधायक सुदेश राय सबसे पहले श्यामपुर तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्थाओं को देखा और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माणाधीन नए भवन का निरीक्षण किया. अधिकारियों और ठेकेदार को समय सीमा में कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन बनने से क्षेत्र की जनता को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी. इस दौरान तहसीलदार श्याम नंदन चंदेले, नवीन चौहान, दिनेश मेवाड़ा, एलम सिंह दांगी,मुकेश पाटीदार, नवदीप श्रीवास्तव, राजकुमार मेवाड़ा, मनीष लोनारे व ग्रामीण जन मौजूद रहे.
