दतिया:डीपार थाना अंतर्गत प्रसिद्ध सनकुआं घाट पर एक व्यक्ति ने लोगों के सामने सिंध नदी में छलांग लगा दी। नदी से बाहर निकालने तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति अचानक दौड़ते हुए घाट की ओर आया और गौमुख के पास पहुंचकर सीधे सिंध नदी में कूद गया।
घटना को देख घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद आपदा प्रबंधन दल के सदस्य सक्रिय हुए और तत्काल रेस्क्यू शुरू किया। काफी प्रयास के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सेवढ़ा एसडीओपी अजय चानना ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है
