मोबाइल फोन फटने से छात्र घायल

बड़वानी, 17 जनवरी (वार्ता) बड़वानी जिला मुख्यालय स्थित नर्मदा झाबुआ बैंक के गेट पर आज मोबाइल फटने से एक कॉलेज छात्र मामूली रूप से घायल हो गया।
बड़वानी जिले के सिलावद के पास ग्राम डोंगलिया पानी निवासी 18 वर्षीय आकाश सोलंकी बड़वानी जिला मुख्यालय स्थित नर्मदा झाबुआ बैंक में आया था। उसने पत्रकारों को बताया कि वह अपना आधार कार्ड लिंक और अपडेट कराने बैंक आया था। उसने कहा कि वह बैंक के अंदर आधार कार्ड सेंटर के पास गेट पर मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था, इसी दौरान लेकिन मोबाइल गर्म हो गया और उसमें से धुआं निकलने लगा।
आकाश ने बताया कि खतरे की आशंका को भांपते हुए उसने तुरंत मोबाइल फेंक दिया और लगभग उसी समय मोबाइल में विस्फोट हो गया। इससे आकाश के हाथ में मामूली चोटें आई हैं।
उसने बताया कि मोबाइल वीवो कंपनी का वाई51 मॉडल था। घटना के चलते आसपास के दुकानदारों और बैंक में आए लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब उसने पास जाकर देखा तो मोबाइल बिखरा पड़ा था और पूरी तरह जल चुका था। समय रहते मोबाइल फेंक दिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
आकाश ने बताया कि उसके पिता ने यह मोबाइल एक साल पहले बड़वानी की एक दुकान से खरीदा था।

Next Post

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना एक वरदान है: देवड़ा

Fri Jan 17 , 2025
मंदसौर, 17 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार सभी वर्ग के लोगों की चिंता कर उनके जीवन को संवारने का काम कर रही है। हर माता पिता का सपना होता है कि उनकी बेटी का विवाह बिना किसी चिंता […]

You May Like