समस्तीपुर, 02 नवंबर (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को कहा है कि बिहार मे बदलाव की आंधी चल रही है और विधान सभा चुनाव में लोगों का क्रांतिकारी फैसला होने वाला है, जिसमें बदलाव के लिए लोग वोट करेंगे।
श्री यादव आज जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र के अख्तियारपुर में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी अरबिंद सहनी के पक्ष मे एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतंत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का जाना तय है। उन्होंने कहा कि देश जब भी राजनीतिक संकट में रहा है तब बिहार ने दिशा दी है।
श्री यादव ने कहा कि नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री नहीं बनने वाले है, क्योंकि मुख्यमंत्री बनाने की बात भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जुमला है।
