टिहरी कार हादसा: गंगा में गिरी श्रद्धालुओं की कार, 4 शव बरामद, 3 की तलाश जारी, राजस्थान से चारधाम यात्रा पर आए थे यात्री

देवप्रयाग | उत्तराखंड के देवप्रयाग में 2 जून की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें राजस्थान से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई और फिर गंगा नदी में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि कार सुरक्षा पैराफिट तोड़ते हुए सीधे नदी में समा गई। इस वाहन में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें से एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की विभिन्न टीमों ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीमों ने नदी से अब तक 4 शव बरामद कर लिए हैं, जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया है। लापता 3 यात्रियों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीमें राफ्ट और आधुनिक उपकरणों की मदद से नदी के संभावित क्षेत्रों में गहन सर्च अभियान चला रही हैं।

इस दुखद घटना पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर चर्चा की। सीएम धामी ने स्थानीय प्रशासन को घायलों के उपचार और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए हैं। फिलहाल पूरा प्रशासन और बचाव दल लापता यात्रियों की खोज में जुटा हुआ है, ताकि घटना की स्थिति स्पष्ट हो सके।

Next Post

RBI की मौद्रिक नीति बैठक शुरू: रेपो रेट में बदलाव की संभावना कम, क्या EMI पर मिलेगी राहत या बढ़ेगा महंगाई का दबाव?

Wed Jun 3 , 2026
मुंबई | भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक आज से शुरू हो गई है। वैश्विक तनाव और बाजार की अनिश्चितताओं के बीच आयोजित इस बैठक में लिए गए निर्णयों की घोषणा शुक्रवार, 5 जून को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा करेंगे। फिलहाल बाजार के जानकारों […]

You May Like