एशियन पदक विजेताओं को साउथ दिल्ली स्विमिंग एसोशिएशन ने किया सम्मानित

नयी दिल्ली 27 अक्टूबर (वार्ता) साउथ दिल्ली स्विमिंग एसोशिएशन ने एशियन चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले कुशग्रा रावत और भाव्य सचदेवा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

आज यहां तालकटोरा स्विमिंग स्टेडियम पर 18 वीं साउथ दिल्ली स्विमिंग चैंपियनशिप में दिल्ली के इन दोनों स्विमरो यह पुरस्कार स्विमिंग फेडरेशन के उपाध्यक्ष राजकुमार,पूर्व इंटरनेशनल तैराक एसआर साहू, भानू सचदेवा, तैराकी कोच संजय बिष्ट ने संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह प्रदान किए। भाव्य और कुशग्रा ने अहमदाबाद में आयोजित एशियन चैंपियनशिप कांस्य पदक जीते थे।

इस अवसर साउथ दिल्ली एसोसिएशन के सचिव ने कहा कि स्विमिंग के इतिहास में पहली बार सभी पदक विजेताओं को नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में एक से पांच ग्रुप में आने वाले सभी उम्र के तैराक भाग ले रहें है। जहां पहला स्थान पाने वाले बाल व बालकों को हजार, दूसरे स्थान वाले को साढे सात सौ तथा तीसरा स्थान पाने वाले को पांच सौ रूपये की नकद राशि दी जा रही है।

आज बालकों के ग्रुप चार के 50 मीटर बटर फलाई में युवराज ने पहला, जिगर शर्मा ने दूसरा और वंश ने तीसरा स्थान पाया। बालिकाओं में अमायरा ने पहला, स्नेह ने दूसरा और वाणी ने तीसरा स्थान पाया। बालकों के ग्रुप पांच में एम एस टोकस ने पहला कर्तव्य भारद्वाज ने दूसरा व श्रेय अग्रवाल ने तीसरा स्थान पाया। बालिकाओं में तान्वी टोकस ने पहला आदित्री ने दूसरा और गार्गी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

 

 

Next Post

लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत हाइलो ओपन में करेंगे भारतीय चुनौती की अगुवाई

Mon Oct 27 , 2025
सारब्रुकन (जर्मनी) 27 अक्टूबर (वार्ता) स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत मंगलवार से सारब्रुकन में सारलैंडहाले में शुरू होने वाले हाइलो ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती की अगुवाई करेंगे। टूर्नामेंट के पहले राउंड में लक्ष्य पांचवीं सीड और डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से […]

You May Like