लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत हाइलो ओपन में करेंगे भारतीय चुनौती की अगुवाई

सारब्रुकन (जर्मनी) 27 अक्टूबर (वार्ता) स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत मंगलवार से सारब्रुकन में सारलैंडहाले में शुरू होने वाले हाइलो ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती की अगुवाई करेंगे।

टूर्नामेंट के पहले राउंड में लक्ष्य पांचवीं सीड और डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से भिड़ेंगे। 24 साल के भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत भी पुरुष एकल ड्रॉ में शामिल होंगे। किदांबी श्रीकांत, जो मई में मलेशिया मास्टर्स में क्वालीफायर से टूर्नामेंट शुरू करने के बाद रनर-अप रहे थे, पहले राउंड में किरण जॉर्ज से भिड़ेंगे। इस साल बीडब्लयूएफ वर्ल्ड टूर खिताब जीतने वाले एकमात्र भारतीय यूएस ओपन चैंपियन आयुष शेट्टी भी टूर्नामेंट में पुरुष एकल ड्रॉ का हिस्सा हैं।

भारत की पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और साई प्रतीक की जोड़ी पुरुष युगल मुकाबले में खेलेंगी।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु के अपना सीजन जल्दी खत्म करने के फैसले के बाद, अनमोल खरब, उन्नति हुडा, आकर्षी कश्यप, अनुपमा उपाध्याय और तान्या हेमंत की युवा टीम सारब्रुकन में विमेन्स सिंगल्स मेन ड्रॉ में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। इस बीच, रोहन कपूर और रुथविका गड्डे मिश्रित युगल ड्रॉ में भारत की उम्मीदें हैं।

 

 

Next Post

कैमरून में 92 साल के पॉल बिया आठवीं बार चुने गए राष्ट्रपति, 43 साल से थाम रखी है देश की बागडोर

Mon Oct 27 , 2025
याओन्दे, 27 अक्टूबर (वार्ता) कैमरून के राष्ट्रपति पॉल बिया को देश का फिर से राष्ट्रपति चुना गया है। सोमवार को संवैधानिक परिषद ने घोषणा की कि 92 वर्षीय बिया ने 53.66 प्रतिशत वोट हासिल कर आठवीं बार विजय हासिल की है। श्री बिया के मुख्य प्रतिद्वंदी ईसा त्चिरोमा बाकारी को […]

You May Like