भारत अगले साल मार्च में पहले कॉमनवेल्थ खो खो चैंपियनशिप की करेगा मेजबानी

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (वार्ता) भारत की मेजबानी में अगले साल नौ से 14 मार्च तक पहली कॉमनवेल्थ खो खो चैंपियनशिप खेली जायेगी। इस चैंपियनशिप में 24 से अधिक कॉमनवेल्थ देशों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। कॉमनवेल्थ स्पोर्ट ने भारत में 2026 कॉमनवेल्थ खो खो चैंपियनशिप के आयोजन को मंजूरी दी है। इस चैंपियनशिप में पांच महाद्वीपों यूरोप, अफ्रीका, एशिया, ओशिनिया और अमेरिका हिस्सा लेंगे। इस साल जनवरी में नयी दिल्ली में हुए पहले खो खो वर्ल्ड कप में छह महाद्वीपों के 23 देशों (20 पुरुष टीमें और 19 महिला टीमें) ने हिस्सा लिया था। यह भारत में होने वाली पहली कॉमनवेल्थ खो खो प्रतियोगिता है। चैंपियनशिप में 16 पुरुष और 16 महिला टीमें होंगी, और यह पहले खो खो वर्ल्ड कप की तरह ही दोनों कैटेगरी में एक साथ आयोजित किया जायेगा।

खो खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव उपकार सिंह विर्क ने कहा, “हम वेन्यू को फाइनल करने के लिए कई राज्यों से बात कर रहे हैं। अहमदाबाद में 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले, हमें उम्मीद है कि यह चैंपियनशिप दोहा एशियन गेम्स (2030), कॉमनवेल्थ गेम्स (2030) और ब्रिस्बेन ओलंपिक्स (2032) में खो खो को शामिल करने की दिशा में एक कदम साबित होगी।”

Next Post

डीसी स्कूल कप: लक्ष्मण पब्लिक स्कूल और अमेरिकन एडु ग्लोबल स्कूल ने जीत दर्ज की

Wed Dec 10 , 2025
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर 2025 (वार्ता) डीसी स्कूल कप के तीसरे दिन लक्ष्मण पब्लिक स्कूल ने जीडी गोयनका वसंत विहार को 10 विकेट से और अमेरिकन एडु ग्लोबल स्कूल ने सेंट मार्क स्कूल को 42 रनों से जीत दर्ज की। पहले मैच में, लक्ष्मण पब्लिक स्कूल ने जीडी गोयनका वसंत […]

You May Like