मेटा के साथ बातचीत की खबरों को भारतीय युवा कांग्रेस ने बताया भ्रामक, मांगें पूरी होने तक संवाद से इनकार

नयी दिल्ली, 26 नवंबर (वार्ता) भारतीय युवा कांग्रेस ने मीडिया में मेटा और संगठन के नेतृत्व के बीच बातचीत होने की खबरों को पूरी तरह भ्रामक बताया है। संगठन ने स्पष्ट किया कि मेटा के साथ कोई बैठक नहीं हुई है और न ही कंपनी की ओर से किसी प्रस्ताव या संवाद की जानकारी मिली है।

युवा कांग्रेस ने बयान जारी कर अपनी मांगें दोहराते हुए जनवरी 2026 से अब तक सरकार के सामग्री हटाने के निर्देश और मेटा के द्वारा हटाए गए पोस्ट एवं अकाउंट्स का पूरा आंकड़ा सार्वजनिक करने की मांग की है। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लगाए गए प्रतिबंध वापस लेने, राजनीतिक सेंसरशिप पर स्पष्टीकरण देने और प्रभावित नागरिकों, पत्रकारों और विपक्षी आवाजों से माफी मांगने की मांग की है।

संगठन ने कहा कि सभी मांगें पूरी होने तक मेटा से कोई बातचीत नहीं होगी। युवा कांग्रेस ने कंपनी पर राजनीतिक पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए उसका संघर्ष संवैधानिक एवं कानूनी तरीके से जारी रहेगा।

.....

Next Post

नूर अहमद डरबन सुपर जायंट्स में लौटे

Thu Nov 26 , 2026
जोहानसबर्ग, 26 नवंबर (वार्ता) डरबन सुपर जायंट्स ने एसए 20 के पांचवें सीज़न के लिए अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद को साइन किया है, बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर ने टीम के विदेशी रोस्टर में केन विलियमसन की जगह ली है। 36 वर्षीय विलियमसन हाल ही में अपनी भूमिका […]

You May Like