अम्मा लूट हो रही है, जेवर उतारकर रख लो 

 

खुद को पुलिस वाला बताकर महिला के जेवर ले गए

 

जबलपुर। कोतवाली थाना अंतर्गत कमानिया स्थित जैन मंदिर के समीप खुद को पुलिस वाला बताकर ठग महिला के सोने के जेवरात उतरवाकर ले गए। ठगों ने पहले महिला को डराया की शहर लूट हो रही, इसके बाद लाखों के उतराते हुए  कागज में रखकर वापिस दे दिए। बाद में महिला ने देखा तो जेवर नकली निकले।

पुलिस ने बताया कि देवरी जिला सागर की रहने वाली ज्योति जैन ने मायके जबलपुर आई है। सुबह करीब 8 बजे वह कमानिया स्थित जैन मंदिर जा रही थीं, तभी 2 युवकों ने खुद को पुलिस वाला बताकर रोकते हुए कहा कि अम्मा लूट की बड़ी वारदात हो गई है। हम पुलिस वाले हैं,  दूसरे युवक ने अपना फर्जी आईकार्ड दिखाया और खुद को पुलिस का बड़ा अधिकारी बताते हुए महिला के गहने उतरवा लिए। युवकों के  झांसे में आने के बाद उसने सोने की 1 चैन, 2 अंगूठी और 2 चूड़ी उतारी। बदमाशों ने अपने पास से कागज देते हुए कहा कि इसमें रख लिजिए। कागज को घर में जाकर खोलना, कुछ देर बाद संदेह होने पर उसने कागज खोला तो जेवर नकली मिले। 4 लाख रुपए से अधिक कीमत के जेवर लेकर निकल गए

Next Post

पुत्र से रंजिश, पिता को चाकू से गोदा

Sat Jan 18 , 2025
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत अम्बेडकर नगर में बदमाशों ने घर में घुसकर चाकूबाजी कर दी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि ओमनारायण द्विवेदी 18 वर्ष निवासी अम्बेडकर नगर ने […]

You May Like