महोबा रोड पर पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने बीच सड़क पर पति को सरेआम पीटा

छतरपुर: जिला मुख्यालय के महोबा रोड स्थित सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर पति-पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहाँ किसी घरेलू बात को लेकर उपजे विवाद में एक महिला ने अपने ही पति की सरेआम पिटाई कर दी। इस पूरी घटना का एक वीडियो वहां मौजूद किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, महोबा रोड पर पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अचानक कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते दोनों के बीच का यह आपसी विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि महिला ने आव देखा न ताव और सड़क पर ही पति को पकड़कर थप्पड़-मुक्कों से उसकी मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान काफी देर तक दोनों के बीच तीखी बहस, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की चलती रही।
तमाशबीन बने रहे लोग, राहगीरों ने कराया शांत
व्यस्त मार्ग पर सरेराह हो रहे इस हंगामे को देखकर सड़क पर आने-जाने वाले लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वायरल हो रहे वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि महिला बेहद गुस्से में अपने पति पर हाथ उठा रही है, जबकि आसपास खड़े कई लोग केवल तमाशबीन बनकर इस तमाशे को देख रहे हैं। काफी देर तक चले इस हंगामे के बाद कुछ समझदार राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों ने आगे आकर बीच-बचाव किया और दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद दोनों वहां से रवाना हुए।

बीच सड़क पर हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष (पति या पत्नी) की ओर से सिटी कोतवाली थाने में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Next Post

ईदगाह में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

Thu May 28 , 2026
छतरपुर:नगर की मुख्य ईदगाह मस्जिद में इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार ईद-उल-अजहा (बकरीद) पूरे अकीदत, श्रद्धा और आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के नागरिक ईदगाह पहुंचे, जहां उन्होंने देश और प्रदेश में स्थाई अमन-चैन, तरक्की, आपसी भाईचारा और खुशहाली कायम […]

You May Like