कच्चे तेल में तेजी से रुपया 52 पैसे टूटा

मुंबई, 08 जुलाई (वार्ता) पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के कारण कच्चे तेल में तेजी से बुधवार को रुपये में बड़ी गिरावट देखी गयी।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में आज भारतीय मुद्रा 52 पैसे टूट गयी और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 95.48 रुपये का बोला गया। यह 11 जून के बाद का इसका निचला स्तर है।

पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 47 पैसे की मजबूती के साथ 94.96 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज छह प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ और 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। इससे रुपये पर दबाव रहा।

रुपया आज 19 पैसे गिरकर 95.15 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। सुबह के कारोबार में यह ऊपर 94.98 रुपये प्रति डॉलर तक गया लेकिन बाद में टूटते हुए 95.61 रुपये प्रति डॉलर तक लुढ़क गया। अंत में 95.48 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध रूप से आज 29.1 करोड़ डॉलर का निवेश किया। इससे रुपये को समर्थन मिला और इसकी गिरावट सीमित रही।

 

Next Post

भारत बना रहेगा सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था: आईएमएफ

Wed Jul 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 जुलाई (वार्ता) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान में मामूली कमी करते हुए इसके 6.4 प्रतिशत पर रहने की संभावना व्यक्त की है और कहा है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने […]

You May Like

Play sound