ग्वालियर में निशांत खरे एवं चंबल में अभय यादव बने बीजेपी के संभाग प्रभारी


ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश कार्य समिति की घोषणा के 22 दिन बाद संभागीय प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा संगठनात्मक 13 संभाग के प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी को छिंदवाड़ा, राहुल कोठारी जबलपुर, गौरव रणदिवे सागर, निशांत खरे ग्वालियर, अभय यादव चंबल, विजय दुबे रीवा, गौरव सिरोठिया शहडोल, कांतदेव सिंह नर्मदापुरम, तेजबहादुर सिंह भोपाल, रणवीर रावत इंदौर, सुरेंद्र शर्मा निवाड़, लता वानखेड़े उज्जैन और सुरेश आर्य मंदसौर के संभाग प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

Next Post

ग्वालियर में सियासी ड्रामा, सांसद की कार के सामने लेटा भाजपा नेता

Sat Nov 15 , 2025
ग्वालियर: बिहार में एनडीए की जीत की खुशी में ग्वालियर में एक अलग प्रकार का दृश्य देखने को मिला. यहां बीजेपी ग्रामीण नेता पप्पन यादव अपने ही सांसद भारत सिंह कुशवाहा की गाड़ी के सामने लेट गए. पप्पन यादव क्षेत्र में विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर नाराज थे, […]

You May Like