ग्वालियर में सियासी ड्रामा, सांसद की कार के सामने लेटा भाजपा नेता

ग्वालियर: बिहार में एनडीए की जीत की खुशी में ग्वालियर में एक अलग प्रकार का दृश्य देखने को मिला. यहां बीजेपी ग्रामीण नेता पप्पन यादव अपने ही सांसद भारत सिंह कुशवाहा की गाड़ी के सामने लेट गए. पप्पन यादव क्षेत्र में विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर नाराज थे, और इसी के चलते उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए सांसद की कार को रास्ते में रोक लिया.

पप्पन यादव सांसद से अपने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग करते हुए करीब कुछ मिनट तक गाड़ी के आगे लेटे रहे. इस दौरान दोनों पक्षों के समर्थकों में बहसबाजी भी हुई. पप्पन यादव द्वारा सांसद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक शब्द बोलने की बात भी सामने आई है.पप्पन यादव को मुख्यमंत्री मोहन यादव का समर्थक माना जाता है और वे जिला पंचायत सदस्य शिवराज यादव के पिता हैं. वहीं सांसद समर्थकों का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम राजनीतिक पहचान बनाने के लिए किया गया ड्रामा है.

Next Post

कैट की जनसभा का स्थान बदला, अब माधव मंगल गार्डन में होगी सभा

Sat Nov 15 , 2025
ग्वालियर:कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा ग्वालियर व्यापार मेले के संबंध में जनसभा का जिला प्रशासन के आदेश के बाद स्थान परिवर्तित किया गया है। अब यह जनसभा इंदरगंज चौराहे की जगह माधव मंगल गार्डन में होगी। जनसभा के कार्यक्रम संयोजक दिलीप पंजवानी, जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने बताया कि […]

You May Like

मनोरंजन