ग्लोबल स्टार अनुष्का सेन ने किया कान्स में डेब्यू

कान्स, (वार्ता) ग्लोबल स्टार अनुष्का सेन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू कर एक नया कीर्तिमान रच दिया है।

अनुष्का सेन अपनी पीढ़ी की सबसे प्रतिभाशाली और होनहार अभिनेत्रियों में से एक हैं। कम उम्र में अपनी अभिनय प्रतिभा से लोगों का दिल जीतने वाली अनुष्का ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। ग्लोबल फैन फॉलोइंग और जबरदस्त क्रिएटिव एनर्जी के साथ उन्होंने अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर अपनी जर्नी शुरू की और देखते ही देखते भारत की सबसे लोकप्रिय ग्लोबल स्टार्स में शुमार हो गईं।

22 साल की उम्र में अनुष्का सेन ने प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू कर एक नया कीर्तिमान रच दिया है। इतने कम उम्र में इस आइकॉनिक मंच पर कदम रखना उनकी ग्लोबल पहचान को और मजबूती देता है।

रेड कार्पेट पर अनुष्का सेन वाइन कलर के काउचर गाउन में शाही अंदाज में नजर आ रही हैं। उनके इस लुक को खास बनाती हैं दो दिल छू लेने वाली भावनाएं, जो भारत और कोरिया के सांस्कृतिक मेल को खूबसूरती से दर्शाती हैं। एक तस्वीर में अनुष्का सेन हाथ जोड़कर नमस्ते करती नजर आती हैं, जो भारतीय परंपरा, गर्मजोशी, विनम्रता और आभार का प्रतीक है। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह कोरियाई पॉप कल्चर का फेमस ‘हार्ट पोज’ बनाते हुए दिखती हैं, जो स्नेह और पॉजिटिविटी का इजहार करता है। उनका ये अंदाज दर्शाता है कि वो न सिर्फ भारतीय जड़ों से जुड़ी हैं, बल्कि कोरियाई संस्कृति के रंग भी बखूबी अपना रही हैं, एक सच्ची ग्लोबल एंबेसडर की तरह।

इस वक्त अनुष्का सेन साउथ कोरियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी खूब धमाल मचा रही हैं। वह कोरियन फिल्म एशिया और उसकी स्पिन-ऑफ सीरीज क्रश में ओलंपिक शूटर किम ये-जी के साथ नजर आने वाली हैं। उनकी इंटरनेशनल पहचान तेजी से बढ़ रही है, और वो दुनिया भर में भारत का नाम रोशन कर रही हैं।

Next Post

कमल हासन की फिल्म ठगलाइफ का ट्रेलर रिलीज

Sun May 18 , 2025
मुंबई, 18 मई (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और फिल्मकार कमल हासन की आने वाली फिल्म ठगलाइफ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। कमल हासन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फिल्म ठग लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म ठग लाइफ, तीन दिग्गज मणि रत्नम, कमल हासन और […]

You May Like