‘अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद मोजतबा खामेनेई को तेहरान के एक अस्पताल से मलबे से निकाला गया था

तेहरान, 27 सितंबर (वार्ता ) अमेरिका और इजरायल की ओर से किये गये हमले के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को तेहरान के एक अस्पताल के मलबे से बाहर निकाला गया था।
न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने ईरान की विशेषज्ञों की सभा के सदस्य मोहसेन हैदरी के हवाले से यह जानकारी दी है। श्री हैदरी ने कतर के टेलीविजन नेटवर्क अल अरब की एक बातचीत में यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि फरवरी में हुए दूसरे हमले में खामेनेई बच गए थे। इससे पहले उनके पिता को निशाना बनाकर किए गये हमले में वह बाल-बाल बचे थे।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को हुए हमले में अयातुल्ला अली खामेनेई के तेहरान स्थित परिसर को निशाना बनाया गया था। इस हमले में 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता सहित कई वरिष्ठ लोगों की मौत हो गयी थी।
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, हैदरी ने कहा, “घायल होने और अस्पताल ले जाए जाने के बाद भी तेहरान के तीन अस्पतालों पर बमबारी की गयी।” उन्होंने कहा, “मोजतबा खामेनेई तीसरे अस्पताल में थे और उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया।”
इसके बाद 56 वर्षीय ईरानी नेता किसी अज्ञात स्थान पर चले गए और तब से उन्हें सार्वजनिक रूप से न तो देखा गया है और न ही उनकी कोई सार्वजनिक जानकारी सामने आई है।
श्री हैदरी ने आठ मार्च को श्री मोजतबा खामेनेई के ईरान के सर्वोच्च नेता चुने जाने से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि श्री मोजतबा खामेनेई को खुद यह जानकारी नहीं थी कि उन्हें चुना गया है और उन्हें इसके बारे में तब पता चला जब ईरानी सरकारी टेलीविजन पर इसकी घोषणा प्रसारित की गई।

.....

Next Post

झाबुआ वार्ड-6 उपचुनाव: चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला, 29 सितंबर को मतदान

Sun Sep 27 , 2026
झाबुआ। जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक-6 के उपचुनाव के लिए 29 सितंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 अक्टूबर को की जाएगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र सोलंकी के निधन के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। उपचुनाव में कुल 60,942 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 30,197 पुरुष, […]

You May Like