कर्नल सोफिया विवाद : मंत्री की टिप्पणी पर SIT गठित

भोपाल। राज्य के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह द्वारा महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ उनके नाम का उल्लेख किये बगैर की गई विवादास्पद टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मध्य प्रदेश सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है।

इस SIT में सागर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IG) प्रमोद वर्मा, भोपाल के उप महानिरीक्षक (DIG) कल्याण चक्रवर्ती और डिण्डोरी की पुलिस अधीक्षक (SP) वाहिनी सिंह को शामिल किया गया है। ये तीनों अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा (IPS) से हैं और उन्हें निष्पक्ष व गहन जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

क्योंकि यह मामला महिला सम्मान और राजनीतिक मर्यादा से जुड़ा है, इस लिए अत्यंत गंभीर है। जांच दल शीघ्र ही अपनी कार्यवाही शुरू करेगा और सभी तथ्यों की पड़ताल कर रिपोर्ट सौंपेगा, ताकि शीर्ष अदालत इस पर आगे की कार्रवाई का मार्ग तय कर सके।

 

Next Post

महाराष्ट्र से आए चोरों से 16 लाख का माल बरामद

Tue May 20 , 2025
जबलपुर: महाराष्ट्र से जबलपुर आकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया। जिन्होंने पूछताछ में दो चोरियां उगली है। जिनके कब्जे से 16 लाख रूपए का माल बरामद कर लिया गया है।विदित हो कि 17 मई को गोराबाजार थाना अंतर्गत छगहर फॉर्म तिलहरी के पास […]

You May Like