जबलपुर: महाराष्ट्र से जबलपुर आकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को क्राइम ब्रांच ने दबोच लिया। जिन्होंने पूछताछ में दो चोरियां उगली है। जिनके कब्जे से 16 लाख रूपए का माल बरामद कर लिया गया है।विदित हो कि 17 मई को गोराबाजार थाना अंतर्गत छगहर फॉर्म तिलहरी के पास रहने वाले सुभान सिंह रावत निवासी घर में चोरों ने धावा बोलते हुए साढ़े तीन लाख रूपए के जेवरात समेत रोडियो, सूटकेस आदि पार कर दिया था। इसी प्रकार लार्डगंज नवआदर्श कॉलोनी में रहने वाले आशीष कुमार मिश्रा के घर का चोरों ने ताला तोडक़र 200 अमेरिकन डालर, चांदी की छोटी लक्ष्मी गणेश जी की मूर्ति, कैमरे की डीवीआर पार कर दी थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
कार से आते थे चोरी करने, होटल में आराम करते पकड़ाए
क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी शैलेश मिश्रा ने बताया कि क्राइम ब्रांच जबलपुर पुलिस के द्वारा पतासाजी की गई तो पता चला कि चोर कार से चोरी करने पहुंचे थे। इसके बाद टोल नाकों होटल ढाबे एवं हाईवे पर की जाकर पतासाजी की गई इसके बाद ऋषिकेश मधुकर काले पिता मधुकर पांडुरंग काले 29 वर्ष निवासी पद्मिनी सोसाइटी नासिक रोड नासिक महाराष्ट्र, रोहन संजय भोले पिता संजय रघुनाथ भोले 29 वर्ष निवासी जयप्रकाश सोसाइटी नासिक रोड नासिक महाराष्ट्र को होटल मारुति मंडपम के पास से पडक़ा गया।
ये हुआ जब्त
चोरों के कब्जे चुराये हुए जेवरात अन्य सामान करीब 9,35000 रूपए समेत सात मोबाइल, डीवीआर, घटना में प्रयुक्त कार, कुल मशरूका करीबन 16 लाख रुपए का बरामद किया गया।
