गांजे की तस्करी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

रीवा। थाना बैकुण्ठपुर पुलिस द्वारा गांजे की अवैध तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों से 4 किलो ग्राम गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है.

अवैध नशे के खिलाफ रीवा जिले में चल रहे अभियान के तहत थाना बैकुण्ठपुर पुलिस नें गांजे की तस्करी करने वाले 02 आरोपियों को लगभग 04 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी जे.पी. पटेल ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी विनय सिंह पिता नारेन्द्र सिंह बघेल उम्र 30 वर्ष निवासी तेन्दून एवं आरोपी दिलीप सिंह पिता सुरेश उर्फ राजेश सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रं. 05 बैकुण्ठपुर से पूछताछ कर लगभग 04 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 50,000 रुपये का मादक पदार्थ गांजा जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध 8, 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है.

Next Post

‘सुगम्य भारत ऐप’ को अधिक सुगम बनाने के लिए किये गये बदलाव

Fri Jun 27 , 2025
नई दिल्ली, 27 जून (वार्ता) दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम बनाने के लिए 2021 में शुरू की गयी सुगम्य भारत ऐप को सरल और अनुकूल बनाने तथा इसकी उपयोगिता बढाने के उद्देश्य से इसमें कुछ बदलाव किये गये हैं। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने […]

You May Like