तुलसी कुमार का नया सिंगल ‘मां’ रिलीज

मुंबई, 24 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड पार्श्वगायिका तुलसी कुमार का नया गाना ‘मां’ रिलीज हो गया है।

तुलसी कुमार का नवीनतम सिंगल ‘मां’ मां के निःस्वार्थ और शुद्ध प्रेम को सबसे ईमानदार रूप में दर्शाता है। पायल देव द्वारा संगीतबद्ध, मनोज मुंतशिर शुक्ला द्वारा लिखे गए बोल और रंजनू वर्गीज के निर्देशन में बना यह गीत सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि एक बेटी और एक मां दोनों के नजरिए से भावनाओं और कृतज्ञता की सच्ची अभिव्यक्ति है।

तुलसी कुमार ने कहा, यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। यह एक बहुत ही भावुक अनुभव से आया है। एक बेटी और मां दोनों के रूप में मैंने हर शब्द को महसूस किया। कोरियोग्राफी मेरे लिए एक नया अनुभव था।हर शब्द को शरीर की हरकतों से व्यक्त करना था। रंजनू और कदंबरी ने जो कुछ भी रचा, वह मुझे बेहद पसंद आया। परफॉर्म करते हुए ऐसा लग रहा था जैसे मैं उन सभी भावनाओं को व्यक्त कर रही हूं, जिन्हें शब्दों में कहना मुश्किल था।

वीडियो में दिग्गज अभिनेत्री ज़रीना वहाब भी हैं, जो कुछ भावुक दृश्यों की शूटिंग के दौरान खुद भी भावुक हो गईं।

‘मां’ अब सभी म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

Next Post

देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण फिल्मों के जरिये दर्शकों के दिलों में अमिट पहचान बनायी मनोज कुमार ने

Thu Jul 24 , 2025
मुंबई, 24 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड में मनोज कुमार का नाम ऐसे फिल्मकार-अभिनेता के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने देशभक्ति की भावना से परिपूर्ण फिल्मों के जरिये दर्शकों के दिलों में अमिट पहचान बनायी। मनोज कुमार मूल नाम हरिकिशन गिरी गोस्वामी का जन्म 24 जुलाई 1937 में हुआ था […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।