कटनी:रहस्यमय परिस्थितियों में लापता बरही के प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी शारदा अग्रवाल पिता रामप्रसाद, उम्र 55 वर्ष का शव खजुरा नाला से बरामद कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि शारदा अग्रवाल बुधवार सुबह करीब 10 बजे से लापता रहे।
देर रात उनकी बाइक बरही– गैरतलाई मार्ग स्थित खजुरा नाला के समीप लावारिस हालत में बरामद हुई। बाइक मिलने के बाद कटनी से बुलाई गई गोताखोर टीम ने खजुरा नाला के आसपास के जलभराव क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर किया और कई घंटो के सर्च ऑपरेशन के बाद उनके शव बरामद कर लिया गया।
