जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत सैनी कालोनी झण्डा चौक इन्दानगर में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी पार कर दी। चोरों ने वारदात उस समय की जब परिवार गमी में शामिल होने रीवा गया हुआ था.
पुलिस ने बताया कि प्रदीप साहू 27 वर्ष निवासी सैनी कालोनी झण्डा चौक इन्दानगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कपड़े का व्यापार करता है। परिवार के साथ बुआ के निधन होने पर रीवा गया था। जब रीवा से लौटे तो घर का ताला टूटा मिला, सामान बिखरा हुआ था पेटी में रखी सोने की 1 चेन. 4 अंगूठी, 2 जोड़ी झुमके,1 बेंदी, चांदी की 1 जोड़ी पायल, कुछ नगद कैश घर में नहीं थे। मेन गेट का ताला तोड़ कर चोर पेटी से नगदी एवं सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गया है ।
