कार से ढुल रही शराब पकड़ाई

जबलपुर: क्राईम ब्रांच एवं गोरखपुर पुलिस ने कार से ढुल रही 69 बॉटल एवं 290 पाव अंग्रेजी शराब समेत तस्कर को गिरफ्तार किया है।गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि क्राईम ब्रांच एवं गोरखपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शीलाकुंज के पास दबिश दी गई, जहां घेराबंदी कर रीवा कालोनी के पीछे बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 जेड ई 9681 को रोका गया।

कार के अंदर बैठे दीपांशु मरावी उम्र 24 वर्ष निवासी माण्डवा टेंडर 1 रामपुर गोरखपुर को पकड़ा‌ गया। तलाशी लेने पर बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 जेड ई 9681 की डिक्की में 11 कार्टून में कुल 69 बॉटल एवं 290 पाव अंग्रेजी शराब रखी मिली, जिसे जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Next Post

जेवर समेत 25 हजार कैश ले गए चोर

Fri Jul 18 , 2025
जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत बादशाह हलवाई मंदिर दुर्गा के पास चोरों ने एक मकान में धावा बोलते हुए जेवर समेत नकदी 25 हजार रुपए पार कर दिये। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब पति- पत्नी मिर्जापुर विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन करने गए हुए थे। जब वह वापस लौटे […]

You May Like