जेवर समेत 25 हजार कैश ले गए चोर

जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत बादशाह हलवाई मंदिर दुर्गा के पास चोरों ने एक मकान में धावा बोलते हुए जेवर समेत नकदी 25 हजार रुपए पार कर दिये। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब पति- पत्नी मिर्जापुर विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन करने गए हुए थे। जब वह वापस लौटे तो चोरी का पता लगा।

पुलिस ने बताया कि राम प्यारी सेन निवासी बादशाह हलवाई मंदिर दुर्गा चक्की के पीछे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 जुलाई को विंध्यवासिनी मंदिर दर्शन करने के लिये मिर्जापुर अपने पति के साथ गयी थी। रात जबलपुर वापस आकर घर आयी चैक किया तो देखा कि घर में रखी पेटी से बैग जिसमे एक जोडी छुमकी, एक जोडी पायल, एवं नगदी लगभग 25,000 रूपये रखे थे नहीं है, जो कोई अज्ञात चोर घर के अंदर घुस कर चोरी कर ले गया है।

Next Post

एडवान्टा इन्टरप्राईजेज लिमिटेड का लाइसेंस निलंबित

Fri Jul 18 , 2025
जबलपुर: विकासखंड पनागर के अंतर्गत मंगेला कटंगी रोड स्थित मेसर्स एडवान्टा इन्टरप्राईजेज लिमिटेड खजांची वेयर हाउस का बीज फुटकर विक्रय लाइसेंस उप संचालक कृषि डॉ एस के निगम द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के […]

You May Like