शीतलहर से दिन का पारा भी लुढ़का और मौसम में ठंडक बढ़ी

इंदौर: प्रदेश के कई शहर में शीतलहर चल रही है, मगर अब दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है. आज दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री गिरकर 26 .6 पर पहुंच गया और शाम साढ़े पांच बजे पर 4 डिग्री और लुढ़क गया. मौसम में तेज ठंड महसूस होने लगी. प्रदेश में आज सबसे कम तापमान भोपाल में 4.8 दर्ज किया गया है. वही सबसे गर्म खंडवा रहा है, जहां अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज हुआ. प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना बताई गई है.

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोम और उत्तरी हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ती जा रही है. स्थिति यह है कि अब भोपाल, इंदौर, रीवा, शाजापुर , नौगांव छतरपुर में तापमान 5 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है. मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में अगले तीन दिनों में प्रदेश में कहीं-कहीं हल्का कोहरा तो कही घना कोहरा छाया रहेगा. घना कोहरा ग्वालियर, खजुराहो, दतिया, सिंगरोली, सतना में रहेगा. वहीं भोपाल, जबलपुर में हल्का कोहरा रहेगा.

इंदौर की बात करें तो यहां मौसम साफ रहेगा. मगर अब दिन में ठंड बढ़ने की जानकारी दी जा रही है. इसका कारण पश्चिमी विक्षोम है, जिसका उपर के प्रदेशों में चक्रवात बना हुआ है. वहीं उत्तरी हवाओं की गति बढ़ रही है, जिससे दिन में भी ठंड लगने लगी है. आज इंदौर में रात का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो शीतलहर के दायरे में है. दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और दोपहर दो बजे बाद हवाओं से ठंड बढ़ती जा रही थी. शाम को तापमान 4 डिग्री से ज्यादा गिरकर 23 डिग्री दर्ज हुआ है. देर रात पारा और गिरने की जानकारी मौसम विभाग द्वारा दी गई है.

Next Post

अवैध गैस रिफिल और व्यावसायिक सिलेंडर के अवैध भंडारण पर खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई

Wed Dec 17 , 2025
इंदौर:जिले में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग के अमले द्वारा अवैध गैस रीफिलिंग और गैस के व्यवसायिक सिलेंडरों के अवैध भण्डारण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. आज खाद्य विभाग के दो दलों ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर […]

You May Like