अवैध गैस रिफिल और व्यावसायिक सिलेंडर के अवैध भंडारण पर खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई

इंदौर:जिले में कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर खाद्य विभाग के अमले द्वारा अवैध गैस रीफिलिंग और गैस के व्यवसायिक सिलेंडरों के अवैध भण्डारण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. आज खाद्य विभाग के दो दलों ने दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर जब्त किये हैं.जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि आज मानपुर में गौरव वर्मा से जूनी स्कूल ग्राउंड से 3 व्यावसायिक खाली सिलिंडर 19 किलोग्राम, 2 घरेलू खाली सिलेंडर तथा 7 घरेलू भरे गैस सिलेंडर 14.2 किलो ग्राम, 1 गैस रीफिलिंग मशीन तथा एक तोल काटा जब्त किया गया. सभी सिलेंडर भारतीय पेट्रोलियम कंपनी के है.

आरोपी द्वारा अनाधिकृत और अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का क्रय विक्रय, भंडारण और वाहनो में गैस भरने का अवैध कार्य किया जाना पाया गया. इसी तरह पंजोइन फैक्ट्री के सामने हिनकारगिरी धार रोड इंदौर स्थित नेहा कैटरर्स के गोदाम पर भी कार्रवाई की गई यहां से 19 किलो क्षमता के 11 आंशिक भरे हुए, 46 सिलेंडर 5 किलो क्षमता के खाली तथा 5 किलो क्षमता के आंशिक भरे हुए 12 सिलेंडर जप्त किये गये। आरोपी का नाम किशन लाल कुमावत उर्फ पप्पू महाराज पिता मथुरालाल कुमावत है. इनके विरुद्ध भारी मात्रा में गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण, किसी प्रकार का गैस कनेक्शन व्यावसायिक सिलेंडर का नहीं होने पर प्रकरण आवश्यक वस्तु अधिनियम में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है.
लगातार कार्रवाई की जाए
कलेक्टर शिवम वर्मा ने निर्देश दिये है कि अनाधिकृत रूप से गैस सिलेंडर का उपयोग करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जाए. अपील की गई है कि सभी होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज हॉल, कैटरिंग आदि प्रतिष्ठान विधिवत रूप से गैस सिलेंडरों का उपयोग करे3. वे जन सुरक्षा की दृष्टि से अपने कैटरिंग प्रतिष्ठान संचालन के लिये विधिवत अधिकृत गैस एजेंसी से अपना व्यावसायिक सिलेंडर कनेक्शन लें. गैस बैंक,आदि के लिए एस वी प्राप्त करें. अनावश्यक रूप से किसी भी अवैध गोदाम में गैस सिलेंडर का भंडारण कर नहीं रखें

Next Post

वेस्ट टू वेल्थ की दिशा में आगे बढ़ा शहरः महापौर

Wed Dec 17 , 2025
इंदौर:नगर निगम द्वारा शहर में सतत विकास एवं स्वच्छता को नई दिशा में ले जाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया गया. महापौर ने निगम के देव गुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड में मृत पशुओं के वैज्ञानिक निपटान नवीन तकनीक आधारित प्लांट, नवीन फायर स्टेशन तथा अनुपयोगी कपड़ों के वेस्ट क्लॉथ प्रोसेसिंग प्लांट […]

You May Like