सिविल लाइन में सरेराह हाईवोल्टेज हंगामा

जबलपुर: सिविल लाइन में उस समय हाईवोल्टेज हंगामा हुआ जब एक पत्नी ने अपने पति को उसकी महिला सहकर्मी के साथ कार में घूमते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जब पत्नी ने इस बात का विरोध किया, तो पति और कार में बैठी युवती ने बीच सडक़ पर ही पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर ग्वारीघाट रोड की रहने वाली महिला महिंद्रा कंपनी में जॉब करती है। उसकी शादी अप्रैल 2025 में नैनपुर के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसका पति अपनी पत्नी के साथ उसके आदर्श नगर में ही रह रहा था। पीडि़ता का पति फ्रंटियर बजाज कंपनी में काम करता है और उसी कंपनी में काम करने वाली एक युवती से उसकी नजदीकियां थीं।

जब पीडि़ता को पता चला कि उसका पति अपनी कार में उसी युवती को बैठाकर घूम रहा है, तो उसने कार का पीछा करना शुरू किया। आखिरकार उसने महाकौशल कॉलेज के सामने पति की कार को ओवरटेक कर रोक लिया। पीडि़ता ने जैसे ही कार रुकवाई और पति से पूछा कि तुम इस लडक़ी के साथ क्यों घूम रहे हो? तो पति आगबबूला हो गया। वह कार से उतरा और अपनी ही पत्नी से सरेराह विवाद करने लगा। इसी बीच कार में बैठी उसकी महिला सहकर्मी भी नीचे उतरी और उसने पीडि़ता को धमकाया । इसके बाद दोनों ने मिलकर पीडि़त महिला को बीच सडक़ पर बेरहमी से पीटा, जिससे उसे चोटें आ गई ।

सोने का कड़ा और घड़ी गिरी
सडक़ पर चल रहे इस हंगामे को देख जब आस-पास के लोग बीच-बचाव करने आए, तो उस आपाधापी में पीडि़ता के हाथ में पहना हुआ सोने का कड़ा और कीमती घड़ी सडक़ पर कहीं गिर गए। पत्नी को घायल करने के बाद पति और उसकी साथी युवती कार में सवार होकर भाग निकले। भागते समय दोनों ने पीडि़ता को धमकी देते हुए कहा कि इस बार तो बच गई, लेकिन अगली बार अगर सामने आई तो तुझे जान से खत्म कर देंगे।

Next Post

दो सराफा कारोबारियों से 1.03 लाख की ठगी

Sat Oct 10 , 2026
जबलपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में सक्रिय साइबर ठगों ने दो सराफा कारोबारियों को अपना निशाना बनाया है। जालसाजों ने एक व्यापारी को वेबसाइट पेमेंट गेटवे के वेरिफिकेशन और दूसरे को मोबाइल पिन पूछने के झांसे में लेकर कुल एक लाख तीन हजार पचास रुपये पार कर दिए। दोनों पीडि़तों की […]

You May Like