बैठक में 31 विकास प्रस्तावों पर लगी मुहर

आष्टा:नपा परिषद के साधारण सम्मेलन की बैठक नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में नगर विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े 31 बिंदुओं पर चर्चा कर कई प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई.मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत भोपाल नाका से कन्नौद रोड़ तक सड़क एवं नाला चौड़ीकरण तथा इंदौर नाका से भोपाल नाका तक नाला निर्माण के प्रस्तावों सहित अन्य विकास प्रस्तावों को पारित किया गया. बैठक मेंडॉ. चंदा बोहरा, शिवलाल प्रजापति, अवनीश पिपलोदिया, राजीव मालवीय, तोषनारायण भूतिया, अलखनंदा सोनी का स्वागत किया गया. इस मौके पर नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, नपाउपाध्यक्ष सिद्दीका भूरू खां, सीएमओ विनोद कुमार प्रजापति व पार्षदगण मौजूद थे

Next Post

चोरी के मामलों में फरार दो वारंटी गिरफ्तार

Wed Oct 7 , 2026
सीहोर: मंडी पुलिस ने चोरी के अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार दो स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया है. थाना मंडी में दर्ज अपराध में फरार आरोपी गोविंद जांगड़ा पिता माखन जांगड़ा निवासी ग्राम डेंडी तथा सुनील मालवीय पिता कैलाश मालवीय निवासी मंडी थाना शुजालपुर घटना के बाद […]

You May Like