विदिशा में दो माह में चार बालिकाएं लापता हुयीं

भोपाल, 10 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज आरोप लगाते हुए कहा कि विदिशा जिले के बरखेड़ा गांव में दो माह के दौरान चार नाबालिग लड़कियां लापता हुयी हैं।

श्री पटवारी ने सोशल मीडिया के जरिए लापता हुयीं लड़कियों का विवरण देते हुए कहा कि इनमें से एक दलित समुदाय से और तीन आदिवासी समुदाय से हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस ने तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की तो वे स्वयं बरखेड़ा जाकर सरकार को आइना दिखाएंगे।

 

Next Post

प्रयागराज जाने वाले मार्गों पर यातायात प्रभावित, प्रशासन सतर्क

Mon Feb 10 , 2025
रीवा/भोपाल, 10 फरवरी (वार्ता) महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के राज्यों के हजारों लाखों श्रद्धालुओं के मध्यप्रदेश के रास्ते उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में शामिल हाेने के लिए जाने के कारण उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश की सीमा पर सड़क जाम की स्थिति बन गयी है और हजारों वाहनों को प्रशासन ने […]

You May Like