
रीवा।जवा थाना अन्तर्गत मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग किशोरी के साथ 6 माह पूर्व दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. इसका खुलासा तब हुआ जब नाबालिग 6 माह की गर्भवती हुई. जिसके बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की.
जवा थाना अंतर्गत मानसिक रूप से कमजोर नावालिक किशोरी के साथ 06 माह पूर्व एक युवक ने दुष्कर्म किया था. जिससे वह गर्भवती हो गई थी. किशोरी को पेट दर्द की शिकायत होने पर माता-पिता ने डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने बताया की वह गर्भवती है. वहीं नाबालिग से पूछताछ में उसने बताया कि पड़ोस के ही राहुल और दीपक दो युवक थे जिसमें राहुल ने उसके साथ गलत काम किया और दीपक बाहर खड़ा. जिसकी वजह से गर्भ धारण हो गया था. इस मामले में पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ है. इलाज के लिये संजय गांधी अस्पताल परिजन लेकर आए थे. हमे जानकारी हुई तो जीरो ेंमें प्रकरण दर्ज कर जवा थाने भेजा गया है. किशोरी ने राहुल और दीपक का नाम बताया है, दोनो फरार है. जिनकी तलाश की जा रही है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और बच्ची का उपचार अस्पताल में चल रहा है.
