इंदौर: शुभम नगर क्षेत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. एरोड्रम पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.शुभम नगर में रहने वाली शिकायतकर्ता 21 वर्षीय शिक्षा रावत ने दर्ज कराई. युवती ने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को दिव्य मेहता नाम से एफैल इंडिया लिमिटेड कंपनी का भर्ती प्रबंधक बताते हुए उनसे संपर्क किया था.
नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर आरोपी ने अलग अलग चरणों में 1 लाख 13 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए. बाद में आरोपी ने संपर्क तोड़ दिया और न ही नौकरी मिली, न ही पैसे वापस हुए. मामले में थाना प्रभारी वरुण सिंह भाटी का कहना है कि पीड़िता के आवेदन पर एरोड्रम पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस मामले में बैंक लेनदेन और डिजिटल लोकेशन के आधार पर जांच कर रही है.
