
दमोह। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस दमोह के आडिटोरियम में अनुगूंज कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं।अनुगूँज जिले का ही नही मध्यप्रदेश का पहला जिला स्तर का कार्यक्रम हैं जिसे जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया जा रहा हैं।इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू कटारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रतिभागिगण, अभिभावकगण मौजूद हैं।
