ईओडब्ल्यू ने 20 हजार की घूस लेते एमपीईबी के कम्प्यूटर ऑपरेटर को पकड़ा, जूनियर इंजीनियर फरार

ग्वालियर: ईओडब्ल्यू ने जेई एमपीईबी के लिये 20 हजार की घूस लेते कम्प्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथ पकड़ा है। जेई किसान से खेत में डी. पी. कनेक्शन लगवाने के लिये 30 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहा था। मुख्य आरोपी जेई कार्यवाही की भनक लगते मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह रावत पुत्र कुम्मेर सिंह रावत निवासी ग्राम दौनी ब्लॉक तहसील नरवर जिला शिवपुरी द्वारा ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू को एक शिकायत की गयी थी कि उसके पिता कुम्मेर सिंह रावत के नाम से ग्राम दौनी में कृषि भूमि पर ठेकेदार के माध्यम से दो डी. पी. लगवायी थी जिस पर विद्युत कनेक्शन के एवज में सुरजीत मिश्रा जूनियर इंजीनियर म.प्र.वि.वि.कं. करैरा जिला शिवपुरी द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत की मांग की गई। शिकायत की पुष्टि के लिये वॉइस रिकॉर्डर के जरिए की गई। जिसके बाद ईओडब्ल्यू पुलिस ने आरोपी जेई सुरजीत मिश्रा के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।
जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू. के निर्देश पर निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में एक ट्रेप दल का गठन किया गया जिसके द्वारा मंगलवार को ट्रेप दल जब करैरा कार्यालय पहुंचा, तब सुरजीत मिश्रा ने फोन पर रिश्वत की राशि अपने कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाह को देने के लिये कहा। आवेदक द्वारा 20 हजार रूपये की राशि प्रवीण कुशवाह को देते ही टीम ने उसे दबोच लिया। ट्रेप दल ने रिश्वत की राशि जब्त करली है और कॅप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी सुरजीत मिश्रा जेई कार्यवाही की भनक लगते ही मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। कार्रवाई में निरीक्षक मदन मोहन मालवीय, एडीपीओ, अनिल कुमार लोधी, उप निरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा, उप निरीक्षक हरिकिशोर चतुर्वेदी, प्र. आर. चन्द्रकला, प्र.आर. चालक महीपत सिंह, आरक्षक नरेश सिंह एवं दीपक श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

जातिगत विभेद समाप्त करने आगे आएं सज्जन शक्ति - प्रांशु शेजवलकर

Tue Mar 17 , 2026
ग्वालियर:जातिगत विभेद समाप्त करने के लिए सज्जन शक्ति को आगे आना चाहिए। हम सब हिंदुस्तान के निवासी हैं इसलिए सर्वप्रथम हम सब हिंदू हैं यह भाव हमारे रोम-रोम में होना चाहिए। यह बात भाजपा नेता प्रांशु विवेक शेजवलकर ने सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में ग्वालियर के […]

You May Like