62 से 65 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

इंदौर: हर क्षेत्र में बढ़ती महंगाई के बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर ने भी एक बार फिर झटका दिया है. कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ गए हैं. तेल कम्पनियों ने आज से 19 किलो वाले सामान्य कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 63.50 रुपए की बढ़ोतरी की है. इंदौर में आज से कमर्शियल गैस सिलेंडर 2919.50 रुपए में मिलेगा.

उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियों ने सितंबर में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 9.50 रुपए बढ़ाए थे. इसके बाद सादे सिलेंडर की कीमत 2856 रुपए हो गई थी. इसे एक बार फिर बढ़ाते हुए आज से 2919.50 रुपए कर दिया गया है, यानी एक साथ कीमत में 63.50 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. तेल कंपनियों ने आज सुबह से ही नए दाम लागू किए हैं. एक्स्ट्रा तेज गैस सिलेंडर की कीमत में भी 64 रुपए वहीं आज से यह बढ़कर 2942 रुपए का हो गया है.

होटल-रेस्टोरेंट से लेकर उद्योगों पर असर
मिठाई दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ उद्योगों में कमर्शियल गैस का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, केटरिंग, भी होता है. ऐसे में सिलेंडर की कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की गैस लागत बढ़ेगी. अधिक सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले कारोबारियों पर महीने की कुल लागत में इसका असर ज्यादा दिखाई देगा. इसका सीधा असर महंगाई के रूप में आम उपभोक्ताओं तक भी पहुंचेगा.

जून के मुकाबले अब भी 303 रुपए सस्ता
इस साल 1 जून को इंदौर में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3222.50 रुपए थी. इस समय युद्ध के चलते गैस की सप्लाई प्रभावित होने से दाम में अचानक उछाल आया था. इसके बाद जुलाई में दाम कम हुए थे, लेकिन अगस्त और सितंबर में सिलेंडरों की कीमत फिर बढ़ी है. अक्टूबर में नया भाव 2919.50 रुपए होने के बावजूद यह जून के मुकाबले 303 रुपए सस्ता है. एक्स्ट्रा तेज सिलेंडर 2878 का था, तेल कंपनियों की ओर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए रेट लागू किए गए हैं. इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैफे और अन्य ऐसे कारोबार पर पड़ सकता है जहां बड़ी मात्रा में गैस का इस्तेमाल होता है. मध्य प्रदेश में शहर के हिसाब से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अलग-अलग है. नए रेट में सबसे ज्यादा कीमत रीवा में दर्ज की गई है.

हर बार खाने के दाम बढ़ाना संभव नहीं
कमर्शियल गैस के दाम 63.50 रुपए बढ़ने से हमारे कारोबार की लागत बढ़ गई है. हम फास्ट फूड का व्यवसाय करते हैं, इसलिए गैस की खपत ज्यादा होती है. रोज-रोज बढ़ते रेट से दुकानदारी प्रभावित होती है और ग्राहक भी नाराज होते हैं. हर बार खाने के दाम बढ़ाना संभव नहीं है. हमारा क्षेत्र मजदूर वर्ग का है, इसलिए कम रेट में अच्छी मलिटी देने की कोशिश करते हैं. सरकार को बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण करना चाहिए.
– सुरेश जैन दुकानदार

Next Post

फायर सेफ्टी को लेकर 15 भवन सील, दो पर जुर्माना

Fri Oct 2 , 2026
इंदौर:नगर निगम द्वारा गुरुवार को फायर सेफ्टी को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान 15 भवनों को सील एवं दो भवनों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई.नगर निगम अधिकारियों ने आज शहर के कई भवनों और प्रतिष्ठानों पर फायर सेफ्टी, बेसमेंट उपयोग तथा […]

You May Like