फायर सेफ्टी को लेकर 15 भवन सील, दो पर जुर्माना

इंदौर:नगर निगम द्वारा गुरुवार को फायर सेफ्टी को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान 15 भवनों को सील एवं दो भवनों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई.नगर निगम अधिकारियों ने आज शहर के कई भवनों और प्रतिष्ठानों पर फायर सेफ्टी, बेसमेंट उपयोग तथा रूफटॉप/ टेरेस पर संचालित गतिविधियों की जांच की गई. जांच के दौरान कई भवनों एवं प्रतिष्ठानों में आवश्यक फायर सेफ्टी व्यवस्थाएं पर्याप्त नहीं पाई गईं. साथ ही बेसमेंट एवं रूफटॉप/ टेरेस का उपयोग स्वीकृत प्रावधानों के विपरीत करते पाएं गए. निगम द्वारा ऐसे 15 भवनों को सील करने और 2 भवनों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई.

इन भवनों एवं प्रतिष्ठानों की जांच की नगर निगम द्वारा शहर के जी.पी. होटल, बुलबुल इलेक्ट्रॉनिक्स, अल्का बिस्ट्रो रेस्टोरेंट/बार, न्यू कृष्णा पैलेस, होटल सालवेज, भूखंड क्रमांक 210 स्कीम नं. 94, होटल अर्बन नेक्स्ट, भूखंड क्रमांक 82 स्कीम नं. 94 स्थित होटल द ग्रैंड क्रिस्टा, दातार विला, सूर्य साधना ए.बी. रोड एम.आर.-9, गुरुकुला बॉयज हॉस्टल, मोन होम डेकोर, वॉच के.आर. सॉर्प, वीर दी हट्टी रेस्टोरेंट, हाउस ऑफ माल्ट, मैत्री कलेक्शन, तुलसी ट्रेडर्स, 52 पायनियर पागा, होटल जार्डिन तीन इमली स्मयर के पास, एयरपोर्ट रोड स्थित सेकंड किचन रूफटॉप कैफे, भूखंड क्रमांक 04 पी.यू.-4 तथा एपटेल होटल सहित कई भवन एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई इसके अलावा शीतला माता बाजार क्षेत्र में हाउस ऑफ माल्ट, मंगल श्री साड़ी, कंचन साड़ी, गोवर्धन प्लाजा की चार दुकानें, सत्यम रेडीमेड तथा दयाल कलेक्शन सहित अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण कर कार्रवाई की गई.

Next Post

कल सेवादल की महात्मा गांधी क्विज प्रतियोगिता

Fri Oct 2 , 2026
इंदौर: शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा शनिवार दोपहर में ‘महात्मा गांधी क्विज प्रतियोगिता’ आयोजित होगी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर युवा पीढ़ी को गांधीजी के जीवन, विचारों, सत्य, अहिंसा, स्वराज और स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से सेवादल द्वारा कार्यक्रम किया जा रहा है.कल दोपहर […]

You May Like