अनियंत्रित कार ने शादी समारोह में जा रहे 20 लोगों को घायल किया, एक बच्चे की मौत

फिरोजाबाद, 28 नवंबर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में गुरुवार को रात मैं एक शादी समारोह में जा रहे लोगों पर कार चालक ने अनियंत्रित कार को चढा दिया इसमें 20 लोग घायल हो गये एक घायल बालक की मौत हो गई है।

थाना रसूलपुर क्षेत्र में गुरुवार रात को शादी समारोह के कार्यक्रम के दौरान एक कार चालक ने अनियंत्रित कार को लोगों पर उस समय चढा दिया जब कुछ लोग सड़क पार कर रहे थे। दुर्घटना में 20 लोग घायल हो गए जिसमें अधिकांश महिला और बच्चे शामिल है सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया उसी में एक बालक आहिल 9 बर्ष पुत्र आरिफ निवासी लेबर कॉलोनी थाना लाइन पार भी था जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना की सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंचे गई। किंतु मौके से कार चालक फरार हो चुका था कार को चिन्हित कर लिया गया है थाना पुलिस द्वारा संबंधित कार चालक के खिलाफ करवाई की जाएगी मृत बालक के शब का शुक्रवार पोस्टमार्टम कराया गया है।

 

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की, कमिंस फिर से बाहर

Fri Nov 28 , 2025
ब्रिस्बेन, 28 नवंबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्टर्स ने गाबा में होने वाले दूसरे एशेज टेस्ट के लिए 14 सदस्यों वाली टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, क्योंकि कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट से उबर रहे हैं और गुरुवार से शुरू होने वाले डे-नाइट मैच से बाहर हो गए हैं। […]

You May Like