
बागली/पिपरी। यहां स्थित नर्मदा मंदिर परिसर में नवरात्रि पर्व के दौरान माता की पूजा करने के बाद प्रतिदिन कन्या भोजन का आयोजन संपन्न होता है। सनातन सेवा समिति से जुड़े गिरधर गुप्ता ने बताया कि कन्याओं की संख्या का कोई निश्चित नहीं रहता है जितनी भी कन्याएं आ जाती है सभी को भोजन करवाया जाता है भोजन के पहले सनातन धर्म अनुसार भोजन मंत्र और गायत्री मंत्र अनुसरण करवाया जाता है। सुबह शाम मंदिर में बाहर से आने वाले नर्मदा परिक्रमा वासी और अन्य श्रद्धालुओं की भी भोजन और रुकने की व्यवस्था सनातन समिति की ओर से की जाती है। और यह कार्य वर्ष भर चलता रहता है। नवरात्रि पर्व पर सनातन सेवा समिति के गिरधर गुप्ता ने अलग-अलग स्थान पर 9 दिवसीय गरबा मंडल बनाकर और टेंट व्यवस्था तथा मंच लगाकर माता का पंडाल बनाने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि जिस स्थान पर भी नवदुर्गा उत्सव मनाते हुए 9 वर्ष हो जाते हैं तो उसके में बदले में समिति नगर क्षेत्र में या ग्रामीण क्षेत्र में कहीं भी एक मंदिर का निर्माण अवश्य कारण इस प्रकार सनातन प्रतीक चिन्ह मंदिरों की संख्या बढ़ती जाएगी इस प्रकार गणेश उत्सव में भी जिस स्थान पर 14 वर्ष गणेश प्रतिमा स्थापित करते हुए हो जाते हैं वह समिति भी अंतिम वर्ष में सनातन से जुड़े देवी देवताओं के मंदिर बनाने में सहयोग करें। ऐसा करने से क्षेत्र में मंदिरों की संख्या बढ़ती जाएगी और श्रद्धालुओं को भी वर्ष भर चलने वाले त्योहार पर्व पर नजदीक में ही मंदिर मिल जाया करेंगे। साथ ही यह अपील भी की है कि वह मूर्ति में अत्यधिक खर्च न करें छोटी प्रतीक चिन्ह वाली मूर्ति ही लेकर आए और बची हुई राशि से अधूरे पढ़ने मंदिर निर्माण का भी जीर्णोद्धार करने का संकल्प उठाएं।
