सांदीपनि विद्यालय के ध्वस्त निर्माणाधीन स्थल का तहसीलदार ने किया निरीक्षण

मैहर :में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालय परिसर में गार्ड रूम का ढांचा ध्वस्त होने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया है. घटना के अगले दिन तहसीलदार जितेंद्र पटेल ने मौके पर पहुंचकर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.

गौरतलब है कि बुधवार शाम तेज़ हवा के चलते विद्यालय में निर्माणाधीन गार्ड रूम का ढांचा ध्वस्त हो गया था. घटना के बाद कारणों को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए थे. स्थानीय लोगों ने तेज हवा को इसकी वजह बताया था, जबकि परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) की ओर से जेसीबी की टक्कर से पिलर क्षतिग्रस्त होने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से ढांचा गिराए जाने की बात कही गई थी.

गुरुवार को तहसीलदार जितेंद्र पटेल ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. इस दौरान निर्माण कार्य की प्रगति तथा घटना से संबंधित तथ्यों की जानकारी विभागीय अधिकारियों से ली गई.

Next Post

कच्चे तेल में नरमी से रुपया मजबूत

Fri Jun 12 , 2026
मुंबई, 12 जून (वार्ता) कच्चे तेल में नरमी और विदेशों में बॉन्ड यील्ड घटने से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपये में अच्छी मजबूती देखी गयी। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में भारतीय मुद्रा 45 पैसे की बढ़त के साथ 95.40 रुपये प्रति डॉलर पर खुली। खबर लिखे जाते समय यह 57 […]

You May Like