मोदी की जेलेंस्की के साथ बातचीत, संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का किया समर्थन

नयी दिल्ली 30 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रयासों का पुरजोर समर्थन करता है।

चीन की दो दिन की यात्रा पर आज दोपहर तियांजिन पहुंचे श्री मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। श्री मोदी की चीन में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता होनी है। इस बैठक से पहले श्री जेलेंस्की के साथ श्री मोदी की बातचीत को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भारत रुस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के समाधान के लिए शुरू से ही बातचीत तथा राजनयिक प्रयासों पर बल देता आया है। श्री मोदी अपनी इस बात को कई बार दोहरा चुके हैं कि यह युद्ध का समय नहीं है।

प्रधानमंत्री ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने इस संघर्ष, उसके मानवीय पहलू और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भारत इस दिशा में सभी प्रयासों को पूर्ण समर्थन देता है।

श्री मोदी ने कहा,“ राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को आज फ़ोन पर बात करने के लिए धन्यवाद। हमने चल रहे संघर्ष, उसके मानवीय पहलू और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के प्रयासों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत इस दिशा में सभी प्रयासों को पूर्ण समर्थन देता है।“

प्रधानमंत्री कार्यालय में बताया कि बातचीत के दौरान राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन से संबंधित हाल के घटनाक्रमों पर प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार साझा किए।

श्री मोदी ने संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान तथा शांति की शीघ्र बहाली के प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ और सतत रुख की पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में हर संभव सहयोग देने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने भारत-यूक्रेन द्विपक्षीय साझेदारी में प्रगति की भी समीक्षा की और आपसी हित के सभी क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने आगे भी संपर्क में बने रहने पर सहमति जतायी।

 

 

Next Post

हर जिले में लघु सचिवालय के निर्माण से लोगों को मिलेगा जल्द समाधान: रेखा

Sat Aug 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 अगस्त (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि शासन को पारदर्शी और जनहितकारी बनाने के लिए सभी 11 ज़िलों में लघु सचिवालय स्थापित किए जा रहे हैं और अधिकारियों की जवाबदेही तय की जा रही है। श्रीमती गुप्ता ने यहाँ अलीपुर स्थित जिला मजिस्ट्रेट […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।