श्याम लाल कॉलेज और आईजीआई की जीत से शुरुआत

नयी दिल्ली 02 फरवरी (वार्ता) श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) और इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस ने 12वें पद्मश्री श्याम लाल मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट के सोमवार को खेले गये मुकाबलों में जीत के साथ शुरुआत की। आज यहां आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि प्रोफेसर बालाराम पाणि, डीन ऑफ कॉलेजेस, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मेजबान श्याम लाल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर रबि नारायण कर ने श्री पाणि, प्रो. सरिता त्यागी, एचओडी, डीपीईएसएस, डीयू, डॉ. ज्योति मान, असिस्टेंट डारेक्टर, डीयूएससी, श्री संजीव गौतम, एसीपी, शाहदरा सहित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

पुरुष वर्ग में मेजबान श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज को 8-0 से हराया। हरषु ने तीन, आशु ने दो, नंद किशोर, प्रवीण, प्रत्यूष ने एक-एक गोल किया। हरषु को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड से नवाजा गया। एक अन्य मुकाबले में इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंस ने हंसराज कॉलेज को 7-1 से पराजित किया। विजेता के लिए पुलकित ने चार, चंदर, शुभम और गुरमुख ने एक-एक गोल किया। पुलकित को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला। श्याम लाल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर रबि नारायण कर ने खेल समिति के संयोजक वी एस जग्गी के हॉकी व अन्य खेलों को बढ़ावा देने की प्रशंसा करते हुए खेल के मैदान में फ्लड लाइट लगाने की घोषणा की। जिससे रात में भी हॉकी व अन्य खेल आयोजन हो सकें।

Next Post

हरियाणा थंडर्स ने दिल्ली दंगल वॉरियर्स को हराकर जीता पीडब्ल्यूएल 2026 का खिताब

Mon Feb 2 , 2026
नोएडा, 02 फरवरी, (वार्ता) हरियाणा थंडर्स ने रोमांचक फाइनल में मुकाबले में दिल्ली दंगल वॉरियर्स को हराकर प्रो रेसलिंग लीग 2026 का खिताब अपने नाम किया। नोएडा इंडोर स्टेडियम में रविवार रात खेले गये मुकाबले में दिल्ली दंगल वॉरियर्स के खिलाफ आखिरी मुकाबले तक चले रोमांचक फाइनल के बाद प्रो […]

You May Like