धार में नापतौल विभाग के अधिकारी पर रिश्वतखोरी का केस दर्ज

धार। सरदारपुर में एक फ्यूल स्टेशन की मशीनों के कैलिब्रेशन के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने नापतौल विभाग के उप नियंत्रक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

लोकायुक्त पुलिस द्वारा दी गई अधिकृत जानकारी के अनुसार आवेदक राधेश्याम चौहान की पत्नी कौशल चौहान के नाम से सरदारपुर में आर.के. फ्यूल स्टेशन संचालित है। स्टेशन पर लगी मशीनों का कैलिब्रेशन कराने के लिए राधेश्याम ने 13 सितंबर 2025 को ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया था। आरोप है कि इस प्रक्रिया के एवज में उप नियंत्रक नापतौल विभाग, धार, बाबूलाल गामड़ ने 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। राधेश्याम चौहान ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त कार्यालय इंदौर, राजेश सहाय से की। शिकायत का सत्यापन किए जाने पर आरोप सही पाए गए। इसके बाद आरोपी बाबूलाल गामड़ के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की के तहत मामला विवेचना में लिया है।

Next Post

घर-घर पहुंची बिजली बिल जमा करने की सुविधा, 12.50 लाख उपभोक्ता हुए लाभान्वित

Wed Oct 1 , 2025
इंदौर. अब बिजली बिल भरने के लिए न दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत और न ही अतिरिक्त राशि वसूले जाने का डर. मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा शुरू की गई डोर टू डोर एप सुविधा उपभोक्ताओं के लिए खासकर ग्रामीण और बुजुर्गों के लिए किसी वरदान से […]

You May Like