हेमकुंड साहिब से वापस गलत दिशा से आ रहे युवकों की बाइक एक से भिड़ी, मौत

देहरादून, 12, जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड में शनिवार को हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा से दर्शन कर लौट रहे मोटर साइकिल (बाइक) सवार दो सिक्ख युवकों को गलत दिशा से आना जीवन पर भारी पड़ गया। उनकी बाइक ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बागवान और लक्षमोली के बीच टाटा 407 ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने देर रात्रि बताया कि ट्रक रामकिशोर , निवासी पौड़ी गढ़वाल चला रहा था। कोतवाली प्रभारी, कीर्तिनगर, देवराज शर्मा ने बताया कि शनिवार को ट्रक चालक रामकिशोर ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर आ रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से आ ही बाईक से ट्रक की टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि बाइक ट्रक के नीचे फंस गई। मृतकों की पहचान मनप्रीत सिंह (28 ) एवं गुरदीप सिंह (22)निवासी पटियाला के रूप में हुयी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनो मृतकों के शव को एंबुलेंस के माध्यम से बेस अस्पताल श्रीकोट मोर्चरी में भिजवाया गया है। मृतकों के परिचित भी मौके पर पहुंच गए थे।

Next Post

15 जुलाई को शुभांशु के पृथ्वी पर लौटने की संभावना

Sat Jul 12 , 2025
चेन्नई, 12 जुलाई (वार्ता) भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से भारतीय समय के अनुसार मंगलवार (15 जुलाई) को अपराह्न तीन बजे अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया तट के पास उतर सकते हैं। पृथ्वी पर वापसी के लिए आईएसएस से सोमवार (14) जुलाई को उनकी टीम के उड़ान भरने […]

You May Like