भारतीय, अमेरिका के बीच व्यापार बैठक वाशिंगटन में सम्पन्न ; अगली बैठक मई में

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (वार्ता) भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चल रही चर्चाओं के तहत भारत के वाणिज्य विभाग और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय के प्रतिनिधियों ने वाशिंगटन में हुई बैठक में लाभदायक बातचीत हुई।

अगली बैठक मई में होगी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि वार्ताओं का यह व्यापक सत्र 23 से 25 ​​अप्रैल तक वाशिंगटन में चला। इससे पहले पिछले महीने दोनों ओर के अधिकारी दिल्ली में बैठे थे। ये बैठकें साक्षात और वीडियो कांफ्रेंसिक-दोनों माध्यम से की जा रही हैं।

वाशिंगटन की बैठकों के दौरान, टीम ने आयात पर प्रशुल्क और प्रशुल्केतर विषयों सहित विविध विषयों पर व्यापक और लाभदायक चर्चा की। दोनों पक्षों ने आगामी शरद ऋतु तक पारस्परिक रूप से लाभकारी, बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते के पहले चरण को पूरा करने के उपायों पर चर्चा की, जिसमें दोनोें पक्षों के लिए प्रारंभिक चरण में लाभ वाले अवसरों पर समझौते की बातचीत भी शामिल है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, “ यह ध्यान देने योग्य बात है कि वर्चुअल तौर पर क्षेत्रवार विशेषज्ञ स्तर की बैठकें लाभदायक रही हैं और मई के अंत से व्यक्तिगत क्षेत्रवार बैठकों की योजना है।”

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच फरवरी में वाशिंगटन में हुई शिखर बैठक में दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक संबंधों और आपूर्ति श्रृंखला के एकीकरण को आगे बढ़ाने और विस्तारित करने की योजना पर काम करने का संकल्प जताया था। वर्तमान चर्चाएं उस बैठक के संयुक्त घोषणा-पत्र के अनुरूप द्विपक्षीय व्यापार समझौता करने के प्रयास का हिस्सा है।

Next Post

महिला यौन उत्पीड़न में लिप्त आरोपियों की संपत्ति जब्त कराओ 

Tue Apr 29 , 2025
सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के नेतृत्व में आज मासिक क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम चुरहट अनुभाग के थानों की विगत वर्तमान माह के अपराध निराकरण का विगत के दो वर्षो के साथ तुलनात्मक अवलोकन किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए इसके बाद क्रमशः अनुभाग […]

You May Like