ग्वालियर: म.प्र.अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांतीय महासचिव इंजी.एस.डी.बाँशकार ने स्पष्ट किया है कि क़ानूनन अजाक्स के वैधानिक प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य है। उक्त संदर्भ में हम पूर्व से ही कंसोटिया एवं संतोष वर्मा आईएएस की असामाजिक व विवादित छवि के बारे में अवगत कराते रहे हैं कि ये लोग अजाक्स के नाम पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना चाहते हैं पर दुर्भाग्यवश किसी ने भी हमारे निवेदन पर कोई संज्ञान नहीं लिया जिस कारण स्वयंभू प्रांताध्यक्ष कंसोटिया द्वारा डॉ.अम्बेडकर मैदान तुलसी नगर भोपाल में अनाधिकृत रूप से आमसभा आयोजित करने का दुस्साहस किया गया, जिसकी परिनीति संतोष वर्मा जैसे विवादित आईएएस के अमर्यादित व्यान ने पूरी कर दी है।
उन्होंने कहा कि कंसोटिया का ध्येय अजाक्स में विवादित व्यक्ति को आगे लाकर अपने छुपे हुए मंसूबों को पूरा करना है जिसमे सर्वप्रथम अजाक्स संगठन के होल्ड खाते से बैंक प्रबंधन से साँठगाँठ कर अवैध रूप से निकाले गए लगभग 65 लाख रुपए एवं “अजाक्स भवन” को आजीवन अपने अधिपत्य में “संरक्षक”बनकर बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि हम फर्जी प्रांताध्यक्ष अजाक्स संतोष वर्मा के उक्त व्यान की कड़े शब्दों में घोर निंदा करते हैं।
