बड़ी छापामारी : रेत व गिट्टी के अवैध परिवहन में लिप्त 6 वाहन जब्त

ग्वालियर:खनिज विभाग की टीम द्वारा गिरवाई व बड़ागांव क्षेत्र में आज बुधवार को बड़ी छापामार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान रेत के अवैध परिवहन में लिप्त 5 ट्रेक्टर -ट्रॉली व बोल्डर से भरे एक डंफर सहित कुल 6 वाहन जब्त किए गए हैं।इन सभी वाहनों को ज़ब्त कर संबंधित थाने में रखा गया है।

साथ ही वाहनों पर मप्र खनिज (अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने अवैध उत्खनन, परिवहन व भंडारण के खिलाफ लगातार और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश खनिज विभाग के अधिकारियों को दिए हैं।

Next Post

ग्वालियर मेला :1916 दुकानों के लिए आए ऑनलाइन आवेदन, आज है अंतिम तिथि

Wed Nov 26 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर व्यापार मेला में 1916 दुकानों के आवंटन एमपी आनलाइन पोर्टल के माध्यम से किये जा चुके है। बाकी बची हुई दुकानों के लिए दुकानदारों से मेला प्राधिकरण ने फोन कर ऑनलाइन आवेदन करने का अनुरोध किया गया है। व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने की तारीखें तीन […]

You May Like