एका वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा नेत्र जांच शिविर, नेत्रदान के प्रति जागरूक हुए लोग

भोपाल। हर्षवर्धन नगर में एका वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने इसमें भाग लेकर अपनी आंखों की जांच कराई और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की।

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने न केवल नेत्र परीक्षण किया, बल्कि आंखों की देखभाल और नियमित जांच की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। साथ ही लोगों को नेत्रदान के महत्व से अवगत कराया गया। डॉक्टरों ने कहा कि नेत्रदान से अंधत्व को हराया जा सकता है और यह जीवनदान के समान है।

इस अवसर पर फाउंडेशन की अध्यक्ष सुश्री नेहा बग्गा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि अपने जन्मदिवस पर यह शिविर आयोजित करने का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है।

मुख्य अतिथि सुरेश अवतरमानी(पूर्व पीआरओ, राज्यपाल मध्यप्रदेश) और विशिष्ट अतिथि एमएलसी राजेश हिंगोरानी ने इस पहल की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। शिविर का समापन धन्यवाद ज्ञापन और नेत्रदान के संकल्प के साथ हुआ।

Next Post

सीधी में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई, इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं की बढ़ी मांग

Wed Aug 27 , 2025
सीधी। भगवान गणेश का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी बुधवार को पूरे जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक भक्तों ने घरों और पंडालों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की। दस दिवसीय आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली […]

You May Like