सीधी में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई, इको-फ्रेंडली प्रतिमाओं की बढ़ी मांग

सीधी। भगवान गणेश का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी बुधवार को पूरे जिले में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक भक्तों ने घरों और पंडालों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की। दस दिवसीय आयोजन को भव्य बनाने की तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थीं।

इस बार बाजारों में इको-फ्रेंडली मिट्टी की प्रतिमाओं की सबसे अधिक मांग रही। घरों में स्थापित की जाने वाली प्रतिमाएं 2 से 3 फीट की हैं, जबकि पंडालों के लिए 5 से 11 फीट की प्रतिमाओं की बुकिंग पहले ही हो चुकी थी। प्रतिमाओं की कीमतें 1000 रुपये से लेकर 12 से 15 हजार रुपये तक रही। स्थानीय कारीगरों के साथ बंगाल से आए मूर्तिकार भी प्रतिमा निर्माण में जुटे हैं।

शहर के प्रमुख क्षेत्रों गांधी चौक, पुराना बस स्टैण्ड, सर्राफा बाजार व अन्य स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित हो चुकी हैं। ग्रामीण अंचलों और कस्बों में भी भक्तों ने उत्साह से प्रतिमाएं विराजित कीं। वैदिक मंत्रोच्चारण और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया की आराधना में लीन नजर आए।

Next Post

खण्डेलवाल को दुकान पर देख गदगद हुई मूर्तिकार, फुटपाथ के मूर्तिकारों को प्रोत्साहित करने पहुंचे खण्डेलवाल

Wed Aug 27 , 2025
बैतूल।गणेश चतुर्थी के पहले “माटी गणेश, सिद्ध गणेश” अभियान के अंतर्गत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल बुधवार को शहर के फुटपाथ पर पहुंचकर मूर्तिकारों से मिले। उन्होंने मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमा खरीदी और स्थानीय कलाकारों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने एक महिला मूर्तिकार से प्रतिमा की गुणवत्ता को लेकर चर्चा […]

You May Like